सुपौल, मई 5 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में आरओ रिया राज ने आमजन की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमीन संबंधी मामलों का निपटारा किया गया। आरओ रिया राज ने बताया कि कुल चार आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से तीन का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। वहीं एक आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया से संबंधित था, जिसके समाधान के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें अंचल से संबंधित विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाता है। यह भी पढ़ें- डीएम ने आठ फरियादियों की सुनीं शिकायतें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...