सुपौल, जून 13 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सदर अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी आनंद कुमार मंडल ने किया। जानकारी देते सीओ ने बताया कि आज कुल 16 मामलो की सुनवाई की गई , जिसमें 10 मामलों का निष्पादन तत्काल कर दिया गया जबकि शेष 6 मामलों की जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को दिया गया है ,जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी । उक्त मौके पर सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत, राजस्व कर्मचारी व अंचलकर्मी ,संजय कुमार सिंह, देवनारायण साह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...