सुपौल : जनता दरबार में सात मामलों का निष्पादन
सुपौल, जून 20 -- सुपौल । सदर अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सीओ आनंद कुमार मंडल ने की। इस बाबत सीओ ने बताया कि शनिवार को कुल नौ मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें सात का निष्पादन तत्काल कर दिया गया और शेष दो मामलों की जांच का आदेश दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्णपुर की वादी मधु देवी बनाम प्रतिवादी बौआ मंडल मामलों की सुनवाई करते दोनों पक्षों को साक्ष्य प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। मामले में द्वितीय पक्ष ने एक सप्ताह का समय मांगा है। यह भी पढ़ें- सुपौल : जनता दरबार में सात मामलों का निष्पादन इसके अलावा अन्य मामलों की भी सुनवाई हुई। मौके पर सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत व अंचलकर्मी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.