सुपौल, अक्टूबर 5 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर थाना परिसर में भीमनगर एवं वीरपुर थाना परिक्षेत्र के भूस्वामी के लिए आयोजित संयुक्त जनता दरबार में भीमनगर के दो एवं वीरपुर के पांच पुराने मामलो की सुनवाई हुई। इनमें से एक का निष्पादन किया गया। इस बाबत सीओ बसंतपुर हेमंत अंकुर ने बताया कि शनिवार को जनता दरबार में सात पुराने मामले पर सुनवाई हुई, जिसमें वीरपुर थाना परिक्षेत्र के एक मात्र मामले का निष्पादन हुआ। शेष मामले में अगली सुनवाई की तारीख दे दी गई। मौके पर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल, राजस्व कर्मचारी बुचाय राम, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.