सुपौल : जनता दरबार में भूमि विवाद के पांच मामले निष्पादित
सुपौल, जून 27 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। सरायगढ़ अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राजस्व अधिकारी राकेश रंजन ने की। राजस्व अधिकारी ने बताया कि भूमि विवाद से जुड़े जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े विवादों का निष्पादन दोनों पक्षों के समक्ष कागजातों के जांच करने के बाद किया गया। बताया कि जनता दरबार में पांच मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया, जबकि दो नये आवेदन प्राप्त हुए हैं। कागजात के आभाव में दोनों पक्षों को अगली तारीख दी गई। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि छोटे छोटे मामले को आपसी समझौते के तहत ग्रामीण स्तर पर मिल बैठकर सुलझाने की अपील की, ताकि न्यायालय या अन्य कार्यालय नहीं जाना पड़े। यह भी पढ़ें- Chapra News जनता दरबार में पांच नए आवेदन आए, पांच मामलों का हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.