सुपौल, मार्च 14 -- सुपौल। कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस क्रम में जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने कुल 63 आवेदन लिये। जिला जनता दरबार में उक्त आवेदनों से संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने निर्देश दिया। इस अवसर पर एडीएम सच्चिदानंद सुमन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी गयानंद यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा विकास कुमार कर्ण समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...