सुपौल, मार्च 7 -- सुपौल। कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने कुल 24 आवेदन लिये। इस क्रम में उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर आवेदनों से संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। इस अवसर पर एडीएम सच्चिदानंद सुमन, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा विकास कुमार कर्ण व वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...