सुपौल, अप्रैल 14 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज स्थित हरावत राज्य उच्च विद्यालय में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एक शिक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में राघोपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सतेंद्र कुमार की गाड़ी से उन्हें इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि भारत की जनगणना 2027 के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इसी दौरान करजाइन थाना क्षेत्र के चंद्रकिशोर सादा (उम्र करीब 40 वर्ष) नामक शिक्षक की तबीयत अचानक खराब हो गई। वहीं रेफरल अस्पताल राघोपुर में मौजूद डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि शिक्षक का रक्तचाप (बीपी) बहुत ज्यादा बढ़ गया था। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण आरम्भ हालांकि, उन्हें सही समय पर अस्पताल लाया गया। डॉ. गुप्ता न...