सुपौल, अप्रैल 1 -- वीरपुर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीपीसी भवन में बुधवार को आगामी जनगणना कार्य की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने की। इस दौरान जनगणना कार्य में लगाए गए सभी बीएलओ , प्रगणक और सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण के तहत 17 अप्रैल से 1 मई तक 'स्व-गणना' का विकल्प उपलब्ध रहेगा। इसके बाद 2 मई से 31 मई तक मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। वहीं, दूसरे चरण में जनसंख्या की वास्तविक गणना अगले वर्ष 1 फरवरी से 1 मार्च के बीच संपन्न होगी। डिजिटल माध्यम का होगा उपयोग बीडीओ ने तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रगणक और सुपरवा...