सुपौल, मार्च 31 -- जदिया, निज संवाददाता। जदिया में बीए पार्ट वन के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना जदिया थाना क्षेत्र की कोरियापट्टी पूरब पंचायत वार्ड चार में सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। उसने अपने ही घर के कमरे में ही इस वारदात को अंजाम दिया है। मृतक प्रशांत कुमार (20) सिकंदर मेहता का छोटा पुत्र है। हालांकि उसने आत्महत्या क्यों की, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की परिजनों समेत आस-पास के लोगों से पूछताछ की और मामले की तहकीकात में जुट गई है। जानकारी के अनुसार प्रशांत रोज की तरह सुबह उठकर नाश्ता किया। उसकी मां मंजुला देवी घटना के वक्त पड़ोस में गई हुई थी। इसी दौरान उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। इधर, कुछ देर बाद उसकी मुंहबोली बहन ने खिड़की से उसे अपने कमरे में फंदे के सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.