सुपौल, अप्रैल 28 -- जदिया, निज संवाददाता। जदिया बाजार मुख्यालय में बायपास निर्माण के लिए आपा-धापी तेज हो गई है। परसरमा- सुपौल- अररिया एन एच 327 ई मुख्य मार्ग में हनुमान मंदिर से होकर गुजरने वाली अधिसूचित उक्त सड़क को लेकर मंगलवार को यहां के एक प्रतिनिधिमंडल ने सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामत से मुलाकात की और यहां के भौगोलिक स्थिति का परिदृश्य सामने रखते हुए बाजार मुख्यालय के इर्द-गिर्द बायपास सड़क निर्माण की गुहार लगाई। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद का ध्यान ज्ञापन के माध्यम से आकृष्ट कराते हुए कहा कि इस निर्माणाधीन मुख्य सड़क मार्ग में अधिकांश मुख्य बाजारों में बाय-पास निर्माण की रुप रेखा अधिसूचित है। यह भी पढ़ें- लालगंज को रेल से जोड़ने के लिए सौंपा ज्ञापन परन्तु जारी इस अधिसूचना में बाजार मुख्यालय की हृदय स्थली हनुमान मंदिर चौक से गुजरने वाली है...