सुपौल : जदिया थानाध्यक्ष निलंबित, राजकिशोर मंडल बने नए थानाध्यक्ष
सुपौल, जून 13 -- त्रिवेणीगंज ,निजप्रतिनिधि। जदिया थाना हाजत में बिट्टू कुमार की मौत के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में जदिया थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह पुलिस निरीक्षक राजकिशोर मंडल को जदिया थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एसपी शरथ आरएस ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राजकिशोर मंडल ने पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया है। उधर, मृतक बिट्टू कुमार के परिजनों ने निलंबन की कार्रवाई को विभागीय प्रक्रिया का हिस्सा बताते हुए इसे अपर्याप्त बताया है। परिजनों का कहना है कि थाना हाजत में हुई मौत जैसे गंभीर मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध बर्खास्तगी और केस दर्ज जैसी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.