सहरसा, मार्च 12 -- मरौना, एक संवाददाता। नदी थाना क्षेत्र के कदमाहा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की है। पुलिस को यह सफलता ग्राम कदमाहा के वार्ड पांच में घुरन साफी के घर के पीछे स्थित बसबिट्टी में मिली। पुलिस की छापेमारी के दौरान तीन बोरे में छिपाकर रखी गई कुल 245 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 73.500 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही शराब तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.