सुपौल, अक्टूबर 7 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। एसएसबी नरपतपट्टी बीओपी और भपटियाही पुलिस ने संयुक्त रूप से सोमवार की रात में पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर भपटियाही पंचायत के गढ़िया पलार पर एक धान के खेत से छुपा कर रखे हए 2 क्विंटल 40 किलो गांजा बरामद किया गया। यह जानकारी भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि एसएसबी और भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पूर्वी कोसी तट तटबंध के अंदर पहुंचकर गढ़िया पलार पर धान के खेत में रखे हुए 2 क्विंटल 40 किलो गांजा बरामद किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गांजा बरामदगी की को लेकर चार तस्कर के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 299/26 दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...