सुपौल, मार्च 26 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन थाना क्षेत्र के सीतापुर में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना में करजाईन थानाध्यक्ष मनीष कुमार समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, करजाईन थाना की पुलिस टीम बुधवार देर रात सीतापुर गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहा अप्राथमिकी अभियुक्त सरोज कुमार मेहता गांव में मौजूद है। इसी सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम आरोपी को लेकर लौटने की तैयारी कर रही थी, तभी वहां मौजूद शराब धंधे से जुड़े लोगों ने एकजुट होकर पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को तत्काल इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.