सुपौल, अप्रैल 13 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 25 स्थित चिलौनी नदी डायवर्शन के पास संचालित एक निजी हँसबहिनी स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्र की मां यशोदा देवी ने आरोप लगाया है कि उनके 13 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार को एक वर्ष पहले हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल (आवासीय) में नामांकित कराया गया था। रविवार को खेलने के दौरान शिक्षक रूपेश कुमार मेहता ने उसे बुलाकर गाली देने का आरोप लगाते हुए बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की। यह भी पढ़ें- ड्रेस कोड में मोजे का रंग बदला तो छात्र को बेरहमी से पीटा परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान शिक्षक ने बच्चे का गला दबाने की भी को...