सुपौल : छात्र की पिटाई मामले में स्कूल संचालक पर केस दर्ज
सुपौल, जून 14 -- किसनपुर, एक सवाददाता। थाना क्षेत्र के मलाढ गांव स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : स्कूल में फूल का पौधा टूटने पर छात्र को पीटा, परिजनों का हंगामाघटना का विवरण पीड़ित पक्ष ने विद्यालय संचालक पर छात्र को लोहे की रॉड से मारकर गंभीर रूप से घायल करने तथा उसे कमरे में बंद कर देने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार महीपट्टी वार्ड छह निवासी मिनती देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन का पुत्र शिवा कुमार पिता संतोष कुमार चौधरी मलाढ स्थित सुधा एग्लो पब्लिक स्कूल के आवासीय परिसर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। आरोप है कि 12 जून की शाम करीब 7 बजे विद्यालय के संचालक मनोज कुमार झा ने किसी बात को लेकर छात्र की लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजनों का कहना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.