सुपौल, अप्रैल 28 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। नगर पंचायत सिमराही पिपरही स्थित राम प्रसाद सावित्री देवी सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को लायंस क्लब सिमराही राघोपुर की ओर से एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर क्लब द्वारा विद्यालय के 40 छात्र-छात्राओं के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें क्लब के अध्यक्ष सचिन माधोगाड़िया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे बच्चे अपने भविष्य को संवार सकते हैं। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। इस दौरान छात्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.