सुपौल : छात्रों के बीच स्कूल में विवाद, गुस्साए डायरेक्टर ने चौथी के छात्र को बेल्ट से पीटा
सुपौल, अप्रैल 12 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 25 स्थित चिलौनी नदी के समीप स्थित एक प्राइवेट स्कूल हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा के एक छात्र को कथित तौर पर बेल्ट से बेरहमी से पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। शिक्षक द्वारा बेरहमी से की गई पिटाई में छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे परिजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सीय जांच में छात्र के शरीर पर कई जगह चोट के गम्भीर निशान दिख रहे हैं। पीड़ित जख्मी छात्र की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड 7 निवासी रामचंद्र पासवान के 13 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम पिछले डेढ़ वर्ष से उक्त विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रहा है। पीड़ित छात्र ने बताया कि रविवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.