सुपौल, फरवरी 13 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले में संचालित निजी स्कूलों के बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था दांव पर है। ऑटो व टोटो पर ठूंस-ठूंसकर बच्चों को स्कूलों तक लाया और ले जाया जा रहा है। ऐसे में कभी भी किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। बच्चों की सुरक्षा को लेकर जारी शिक्षा विभाग के निर्देश के बावजूद जिले में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दरअसल, शिक्षा विभाग ने करीब एक वर्ष पूर्व स्पष्ट आदेश जारी कर ऑटो और टोटो से स्कूली बच्चों को लाने और ले जाने पर रोक लगाई थी, लेकिन आज भी कई निजी स्कूल क्षमता से अधिक बच्चों को ऑटो-टोटो में भर-भरकर स्कूल ला और ले जा रहे हैं। विभागीय चेतावनी के बावजूद अब तक किसी संचालक पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जाता है कि बीते वर्ष विभाग ने निर्देश दिया था कि बच्चों का आवागमन केवल अधिकृत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.