सुपौल, अप्रैल 7 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह द्वारा मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिकी विद्यालय बकौर बिजलपुर रामटोला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 172 छात्रों के विरुद्ध मात्र 108 छात्रों की उपस्थिति दर्ज पाई गई, जबकि 62 छात्र अनुपस्थित मिले। छात्रों की अनुपस्थिति को डीईओ ने शैक्षणिक कार्य में अरुचि मानते हुए प्रधानाध्यपक से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा पदास्थापित सात शिक्षकों में 02 शिक्षक अवकाश पर पाए गए, वर्गकक्ष का फर्श कई स्थानों पर टूटा पाया गया। हेंडवाश सहित परिसर में विभिन्न जगहों पर गंदगी पाई गई, साथ ही मध्यान्ह भोजन योजना में भी खामियां भी चिन्हित की गई। डीईओ ने भोजन की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.