सुपौल, जनवरी 30 -- छातापुर,एक प्रतिनिधि। प्रखंड के पांच पैक्स में छह फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर नामांकन एवं संवीक्षा के बाद गुरुवार की शाम मे 3 बजे नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। आरडीओ प्रवीण कुमार रजक के समक्ष दोपहर तीन बजे तक चली प्रक्रिया के दौरान बलुआ पैक्स से अध्यक्ष पद की अभ्यर्थी रानी मिश्र ने तथा प्रभात मिश्र ने दो सेट में दाखिल नामांकन में एक सेट वापस ले लिया। वहीं राजेश्वरी पूर्वी पैक्स से अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी आनंद कुमार तथा सोहटा पैक्स से अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी अर्जुन कुमार ने अपना अपना नामांकन वापस लिया है। इस प्रकार अब राजेश्वरी पूर्वी पैक्स अध्यक्ष पद के लिए शेष बचे पांच प्रत्याशी निवर्तमान अध्यक्ष कृत्यानंद यादव, प्रभु कुमार प्रेम, अनुभा देवी, योगनारायण यादव एवं दिलीप यादव चुनावी मैदान में हैं। वहीं बलुआ पैक्स म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.