सुपौल, मार्च 3 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर छातापुर थाना की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में दर्जनों की संख्या में पुलिस बल शामिल थे। यह मार्च थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए राजवाड़ा पुल तक निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने किया। मार्च के दौरान पुलिस बल ने पैदल गश्ती करते हुए आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्ती, चेकिंग और निगरानी की जाएगी। वहीं पुलिस प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि होली पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.