सुपौल, जनवरी 16 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर थाना परिसर में शुक्रवार को आगामी सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बीडीओ डा. राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अंचलाधिकारी राकेश कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद झा के अलावे थानाक्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य व प्रबुद्धजन शामिल हुए। बैठक में बीडीओ श्री गुप्ता ने सरस्वती पूजा को लेकर अनुमंडल प्रशासन से प्राप्त दिशा निर्देश से उपस्थित जाने को अवगत कराया। वहीं शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पुजनोत्सव संपन्न कराने के लिए सभी से अपेक्षित सहयोग देने का अनुरोध किया। कहा कि पुजनोत्सव या प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। निर्देश का पालन नहीं करने वाले संस्थान या कमिटि के विरुद्ध यथोचित कार्रवाई की जायेगी। वहीं डीजे को जप्त कर लिया जायेगा। बीडीओ ने थानाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.