सुपौल, मई 4 -- भीमपुर, एक संवाददाता। ट्रैक्टर सड़क से उतारकर खेत में ले जाने के क्रम में पलटने से दबकर ग्राम कचहरी के पंच की मौत हो गई। घटना छातापुर थाना क्षेत्र की रामपुर पंचायत के लालपुर बहियार में रविवार सुबह करीब छह बजे की है। मृतक की पहचान रामपुर पंचायत के वार्ड एक निवासी ट्रैक्टर चालक सह ग्राम कचहरी पंच सुशील मुखिया उर्फ कारी मुखिया (50) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- सुपौल : पिता की मौत के बाद घर चलाने की जिम्मेदारी बेटों पर आईघटना की जानकारी इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने ट्रैक्टर को सीधा कर नीचे दबे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पंच की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ...