भागलपुर, मार्च 20 -- किशनपुर। प्रखंड क्षेत्र के शिवपुरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 02 स्थित मोमीनटोला मुख्य मार्ग में बीते छह माह से 440 वोल्ट का विद्युत तार जमीन पर गिरा हुआ है, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। हैरानी की बात यह है कि झूलते और जमीन के संपर्क में आए इस तार में अब भी बिजली आपूर्ति जारी है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार मुख्य मार्ग के किनारे गिरे इस तार के कारण राहगीरों, बच्चों और पशुओं के लिए खतरा बना हुआ है। लोगों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग की इस उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।मौके पर मौजूद पंचायत समिति प्रतिनिधि मो. इस्तियाक अंसारी, मो. मुख्तार अंसारी, मो. हैदर अंसारी, मो. इजहार अंसारी और मो...