सुपौल, दिसम्बर 23 -- सुपौल, एक संवाददाता। रोटरी क्लब सुपौल के द्वारा आयोजित छह दिवसीय एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन संयुक्त रूप से रोटरी क्लब के अध्यक्ष राघवेंद्र झा, डॉo राजाराम गुप्ता एवं नीरज किशोर प्रसाद द्वारा किया गया l शिविर का आयोजन राम मनोहर लोहिया आरोग्य जीवन संस्थान राजस्थान के सहयोग से 22 दिसंबर से लेकर 27 दिसंबर तक चलेगा उक्त शिविर में राजस्थान के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एम ए चैयनन एवं अनुभवी थैरेपिस्ट पीके पहारियान अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ मरीज का उपचार कर रहे हैं। शिविर में विशेष रूप से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, पेट संबंधी समस्या, मोटापा, साइटिका, थायराइड, जोड़ों का दर्द, अस्थमा, गठिया एवं माइग्रेन से पीड़ित मरीजों के लिए लाभप्रद है । शिविर में रोगियों का उपचार एक्यूप्रेशर सुजोक वाइब्रेशन एवं मैग्नेट थेरेपी जैसी आधुनिक एव...