सुपौल : चौथे दिन कोसी नदी में लापता युवक का शव बरामद
सुपौल, मई 14 -- मरौना, एक संवाददाता। झिगवा गीदराही के पास कोसी नदी में पूजन सामग्री बहाने गए लापता युवक श्रीराम कुमार (20) का चौथे दिन गुरुवार को शव बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार सुबह करीब चार बजे गांव के एक बुजुर्ग व्यक्तियों ने कोशी बांध पर टहलने गया था। जैसे ही घटना स्थल के आस-पास पंहुचा। नदी के तरफ देखा तो नदी में एक शव को उपलाते हुए देखकर ग्रामीणों को हल्ला किया। काफी संख्या में ग्रामीण लोग पंहुचे और पानी से शव को निकाला। शव की पहचान श्रीराम महतो के रूप में की। इधर, शव बरामदगी की सूचना पुलिस को मिली। मरौना थाना पुलिस घटना स्थल पर पंहुचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.