सुपौल, जून 5 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत स्थित कोरियापट्टी वार्ड 7 से गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक आंगन के गेट पर खड़ी बाइक चुरा ली। घटना के बाद बाइक मालिक ने राघोपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी देते हुए कोरियापट्टी वार्ड 7 निवासी उमेश मुखिया ने बताया कि उनकी हीरो कंपनी की ग्लैमर एक्स 125 पंजीकरण संख्या बीआर-50क-7674 को अज्ञात चोरों ने गुरूवार की रात उनके आंगन से बाइक की चोरी कर ली। इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...