सुपौल : चोरी गई बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
सुपौल, जून 4 -- वीरपुर, प्रतिनिधि। वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। जानकारी के अनुसार, बलुआ थाना क्षेत्र के कुशहर एराजी निवासी जमशेद खान गत शनिवार को अपने भाई के इलाज के लिए बीआर 50सी 6352 नंबर की ग्लैमर मोटरसाइकिल से अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल के गेट संख्या-1 के पास बाइक खड़ी करने के बाद वह अंदर चले गए। लौटने पर बाइक गायब मिली, जिसके बाद उन्होंने वीरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भगवानपुर वार्ड संख्या-5 में छापेमारी कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई। साथ ही 26 वर्षीय इफ्तिखार आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.