सुपौल, मार्च 21 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। राजेश्वरी थानाक्षेत्र स्थित मां भगवती राज राजेश्वरी स्थान से लाखों मूल्य के आभूषण चोरी की घटना के 10 दिन बीतने के बाद भी चोरी की घटना का उद्भेदन नहीं हो पाया है। बीते 11 मार्च की देररात दुस्साहसी अज्ञात चोरों द्वारा भगवती स्थान के गर्भगृह की किवाड व ग्रिल की कुंडी तोड़कर सोना व चांदी के लाखों मूल्य के आभूषण की चोरी कर ली गई। आस्थावान श्रद्धालुओं ने बताया कि चोरी की इस घटना से श्रद्धालु मर्माहत हैं और घटना का उद्भेदन नहीं हो पाने से पुलिस के कर्तव्य पर सवाल उठाये जा रहे हैं। इनदिनों चैत्र नवरात्र चल रहा है और काफी संख्या में श्रद्धालुजन पुजा पाठ करने भगवती स्थान पहूंच रहे हैं। लोगों में चोरी की घटना को लेकर गुस्सा है। इस बाबत एसडीपीओ विभाष कुमार ने बताया कि चोरी की घटना के उद्भेदन की दिशा में अनुसं...