सुपौल, मार्च 27 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद द्वारा होल्डिंग टैक्स की वसूली को लेकर विवाद तेज हो गया है। त्रिवेणीगंज चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए जिला पदाधिकारी सुपौल को ज्ञापन सौंपकर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव डॉ इंद्रभूषण प्रसाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कहा है कि नगर परिषद क्षेत्र में गठन के पाँच साल बाद बुनियादी सुविधाएं लगभग नदारद हैं, इसके बावजूद आम लोगों से टैक्स वसूला जा रहा है। इसे उन्होंने सीधे तौर पर जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ करार दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर परिषद क्षेत्र की लगभग 70 प्रतिशत जमीन को पहले से ही गैर-मजरुआ, आम-खास और जंगलात श्रेणी में शामिल कर दिया गया है ।जिससे स्थानीय लोगों को जमीन की खरीद-बिक्री, निबंधन और स्वामित्व प्रमाण पत्र जैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.