सुपौल, अप्रैल 18 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के लोकहा थाना क्षेत्र में एक चिमनी मजदूर का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिला के साहबगंज थाना क्षेत्र स्थित मेघनारायण कुटीर निवासी 60 वर्षीय योगेश बर्मन के रूप में हुई है। मृतक के भाई जगदीश बर्मन ने बताया कि वे लोग पिछले चार-पांच महीनों से सम्राट चिमनी पर काम कर रहे थे। शुक्रवार की रात योगेश बर्मन शौच के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों और अन्य मजदूरों ने काफी खोजबीन की, पर उनका कोई सुराग नहीं मिला। यह भी पढ़ें- आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव में मचा कोहराम शनिवार की सुबह करीब नौ बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि अमहा पंचायत में एक पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिज...