सुपौल, फरवरी 26 -- भीमनगर, एक संवाददाता। भीमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सनसनीखेज धोखाधड़ी और गाड़ी गायब करने का मामला प्रकाश में आया है। रतनपुरा थाना क्षेत्र के बहौरवा वार्ड 15 निवासी रमण कुमार यादव ने अपने ही चालक और उसके सहयोगियों पर षड्यंत्र रचकर उनकी मारुति अर्टिगा कार (बीआर 01 पीजे 7661) गायब करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना में दिए आवेदन के अनुसार, रमण कुमार ने अपनी मेहरून रंग की अर्टिगा कार चलाने के लिए धर्मदेव यादव (पिपराही निवासी) को चालक के तौर पर रखा था। 23 फरवरी 2026 की शाम करीब 4:30 बजे चालक ने मालिक को सूचना दी कि कटैया पावर हाउस के पास तीन अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए गाड़ी छीन ली और भीमनगर की ओर भाग गए। जब गाड़ी मालिक ने घटना स्थल पर जाकर छानबीन की, तो पता चला कि मामला लूट का नहीं बल्कि बकाया पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.