सुपौल, मार्च 26 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने बुधवार की रात अलग-अलग जगहों से 4 कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।उक्त जानकारी थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग जगहों से शाहपुर पृथ्वीपट्टी गांव के मो रईस और मो जैउद्दीन उर्फ महीउद्दीन और पिपरा खुर्द पंचायत के नारायणपुर गांव के वार्ड 7 निवासी राजा राम मेहता, पिपरा खुर्द गांव के नूनू लाल सुतिहार को गिरफतार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था।जो लंबे समय से फरार चल रहा था।जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...