सुपौल, जून 11 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की शाम भपटियाही पंचायत के गढ़िया गांव से सरायगढ़ पंचायत के गंगापुर गांव के वार्ड 16 निवासी राज कुमार शर्मा के पास से 4 बोतल नेपाली दिलवाले देशी शराब बरामद किया गया। वहीं उसके पास से एक बाइक नं बीआर 50 एजी -0939 भी बरामद किया गया। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि 4 बोतल नेपाली दिलवाले देशी शराब बरामद मामले में गंगापुर गांव के राजकुमार शर्मा के विरुद्ध उत्पाद मध निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 159/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : चार बोतल शराब के साथ गिरफ्तार यह भी पढ़ें- अररिया : देसी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...