सुपौल : चार चक्का वाहन ने छह को कुचला, तीन गंभीर
सुपौल, जून 18 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन ने कुनौली से भोज खाकर लौट रहे युवक समेत छह बच्चों को कुचल दिया। घटना में एक की हालत गंभीर है। घटना डगमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मद्य निषेध चेक पोस्ट पर बुधवार रात करीब आठ बजे की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बीआर 50 पी 6644 ने भोज खाकर आ रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक की हालत गंभीर है, जिसका इलाज पटना में चल रहा है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल का इलाज दरभंगा में चल रहा है। वहीं अन्य तीन घायलों को निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल में बेहतर इलाज के बाद घर भेज दिया गया। इधर, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना का विवरण आक्रोशित लोगों ने मौके पर मद्य निषेध विभाग के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और कर्मियों पर पथराव करने लगे। मद्य निषेध पुलिस के एएसआई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.