सुपौल : चाय-नाश्ता दुकान में बैठे युवक की दिनदहाड़े गोली मार हत्या
सुपौल, जून 14 -- वीरपुर, एक संवाददाता। चाय-नाश्ते की दुकान पर बैठे युवक की बाइकसवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र स्थित वार्ड पांच मुशहरी टोला के समीप रविवार दोपहर करीब 1.15 बजे की है। मृतक की पहचान वीरपुर की बनेलीपट्टी पंचायत के मुंशी पिपराही वार्ड तीन निवासी गोपाल मंडल के पुत्र मिथिलेश कुमार मंडल (32 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी एक ही बाइक पर सवार होकर वीरपुर की ओर फरार हो गए।
घटना का विवरणइधर, घटना की सूचना पाकर वीरपुर पुलिस समेत एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और घटना की तफ्तीश में शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार वीरपुर नगर पंचायत वार्ड पांच स्थित मुशहरी टोला के समीप इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड पर एक चाय-नाश्ते की दुकान में बैठे मिथिलेश कुमार मंडल पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ पांच गोलियां चला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.