सुपौल, मार्च 14 -- सुपौल। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की ओर से चलंत चापाकल मरम्मत दल को डीएम सावन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रखंडों में रवाना किया। इस अवसर पर डीएम ने बताया कि पीएचईडी की ओर से नगर निकाय एवं प्रखंडों के ग्रामीण इलाके में स्थापित सरकारी चापाकल के रख-रखाव एवं मरम्मत के लिए सभी प्रखंडों में कुल 11 चलंत मरम्मत दलों को रवाना किया गया है। इस दल में चापाकल मिस्त्री, खलासी व अन्य कर्मी हैं। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल सुपौल अन्तर्गत कुल 1,595 चापाकल एवं 16,353 सिंगूर-साधारण चापाकल हैं। चापाकल मरम्मत के लिए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल सुपौल के नियंत्रण कक्ष नंबर 06473-223669 या टॉल फ्री नम्बर 18001231121 पर लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इस जिला नियंत्रण कक्ष नंबर पर जैसे हीं कॉल आएगा चापाकल मिस्त्री, खलासी व अन्य कर्मी को सूचित कर दिया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.