सुपौल, दिसम्बर 11 -- बलुआ बाजार, एक संवाददाता। इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में सीमा स्तंभों के निर्माण, रखरखाव और पुनर्वास नेपाल अधिनियम-2080 के तहत शैलेशपुर सीमा क्षेत्र के बॉर्डर पिलर संख्या 205/7 सीमा स्तंभों की मरम्मत एवं रंगाई कार्य का बुधवार को औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ सुनसरी सीडीओ वासुदेव धिमरे एवं वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस क्रम में अधिकारियों ने एक पिलर की रंगाई कर कार्य की शुरुआत की। नेपाल प्रशासन की ओर से विषम स्तंभों की मरम्मत एवं रंगाई कार्य किया जाएगा। इसी क्रम में बॉर्डर पर ही एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नेपाल एवं भारत के कई अधिकारी मौजूद रहे। इस बाबत वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि इंडो-नेपाल स्तम्भों का वार्षिक मेंटनेंस एवं रखरखाव किया जाता है। इसमें विषम पिलरों का मेंटनेंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.