सुपौल, दिसम्बर 5 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। नदी थाना क्षेत्र के ललमनिया पंचायत अंतर्गत लालपुर वार्ड 16 में शुक्रवार की सुबह एक 21 वर्षीया विवाहिता का शव बांसबाड़ी से बरामद किया गया। मृतका रंजू कुमारी के गले पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि विवाहिता की हत्या गला रेतकर की गई है। जानकारी अनुसार, रंजू गुरुवार शाम लगभग चार बजे मवेशियों के लिए चारा काटने घर से निकली थी। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की खोजबीन के दौरान गांव से करीब 500 मीटर दूर एक बांसबाड़ी में उसका खून से लथपथ शव मिला। घटनास्थल से घास काटने में इस्तेमाल होने वाला कचिया भी बरामद हुआ है। मृतका ललमनिया पंचायत के लालपुर निवासी गुमानी मंडल की पुत्री थी। उसके भाई ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.