सुपौल, अप्रैल 19 -- सुपौल। शहर में घर-घर कचरा उठाव अभियान पर इन दिनों ब्रेक लग गया है। सफाई कर्मियों की अदला-बदली के बाद कई वार्डों में नियमित कचरा उठाव नहीं हो पा रहा है, जिससे मोहल्लों में गंदगी बढ़ने लगी है। शहर के वार्ड 25, 26 और 27 में स्थिति सबसे अधिक खराब बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से कचरा नहीं उठने के कारण दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। मोहल्लेवासियों के अनुसार, पहले कचरा उठाव नियमित था, लेकिन कर्मियों के बदलने के बाद व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लोग घरों के बाहर कचरा जमा करने को मजबूर हैं, जिससे सड़क किनारे भी गंदगी का अंबार लगने लगा है। मोहल्लावासियों ने स्वच्छता प्रभारी से अविलंब हस्तक्षेप कर कचरा उठाव व्यवस्था को सुचारू करने की मांग की है, ताकि शहर को गंदगी से राहत मिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.