सुपौल : घर के दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी
सुपौल, जून 25 -- पिपरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के तेतराही वार्ड दो से बुधवार को चोरों ने एक घर के दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पीड़ित बाइक मालिक मो सज्जाद ने इस बाबत थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित ने सज्जाद ने बताया कि रोज की तरह उसके दरवाजे पर उन्होंने बाइक खड़ी की थी। वह मजदूरी करने चले गये, जब शाम में लौटे तो मोटरसाइकिल बीआर 50 एबी 7695 वहां से गायब थी। मो सज्जाद ने बताया कि बाइक चोरी की घटना को लेकर थाने में लिखित शिकायत दी है। इस बाबत थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि बाइक चोरी को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.