सुपौल, अप्रैल 18 -- प्रतापगंज, निजप्रतिनिधि। थानाक्षेत्र अंतर्गत सुखानगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी मदन सिंह के घर में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर कपड़े, बर्तन और बक्सा लेकर फरार हो गए। बताया जाता है कि मदन सिंह और उनके तीनों बेटे रोजी-रोटी के सिलसिले में राज्य से बाहर रहते हैं। घर पर उनका एक छोटा बेटा रहता है, लेकिन घटना की रात वह भी एक शादी समारोह में गया हुआ था। घर में उनकी पत्नी उम्दा देवी अकेली सो रही थी। जानकारी के अनुसार, रात करीब एक बजे चोरों ने घर के दूसरे कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे सामान की चोरी कर ली। यह भी पढ़ें- सुपौल : सुखानगर पंचायत में चोरी, घर का ताला तोड़कर सामान ले उड़े चोर इसी दौरान आहट सुनकर उम्दा देवी की नींद खुल गई। उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.