सुपौल : ग्राम राजस्व को मिलेगा बल
सुपौल, जून 28 -- पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। दरअसल सरकार के अपर मुख्य सचिव अरविन्द कुमार चौधरी ने पत्र जारी कर ग्राम पंचायतों के सतत और समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस आयोजित करने का निर्देश जारी किए हैं। जिसके आलोक में पिपरा प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों एवं पंचायतों में कार्यरत कर्मचारियों सहित आम लोगों की मौजूदगी में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम आयोजित की गई। इसका उद्देश्य स्थानीय विकास को गति देना और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं, युवाओं सहित सभी वर्गों की जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- सुपौल : सशक्त होकर नेतृत्व करेंगी महिलाएं, आजीविका संवर्धन पर भी सरकार का जोर बीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.