सुपौल, अप्रैल 26 -- मरौना, एक संवाददाता। मरौना थाना क्षेत्र की मरौना दक्षिण पंचायत के पांडेयपट्टी वार्ड दो में 22 अप्रैल की रात बुखार से पीड़ित वृद्ध को गांव के एक ग्रामीण चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद मौत हो गईं। परिजनों ने घटना को लेकर थाना मे आवेदन देकर प्रैक्टिसनर आलम अंसारी के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। परिजनों ने कहा है कि पांडेयपट्टी गांव के आलम अंसारी कई सालो से भलुआहि बाजार स्थित अपने घर पर अबैध रूप से क्लीनिक चला रहा है। 22 अप्रैल की रात पांडेयपट्टी गांव के श्याम नंदन मुखिया (65) की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने आलम अंसारी को बुलाकर घर लाया। आलम ने बीमार श्याम नंदन मुखिया को बुखार होने की बात कह कर एक इंजेक्शन लगा दिया और एक टैबलेट खिलाकर अपने घर चले गया। इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही श्यामनंदन मुखिया के पुत्र...