सुपौल : ग्रामीण चिकित्सकों को टीकाकरण से बचाव वाली बीमारियों की दी जानकारी
सुपौल, अगस्त 11 -- किशनपुर, संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी में मंगलवार को ग्रामीण चिकित्सकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में टीकाकरण से बचाव वाली विभिन्न बीमारियों, उनके लक्षण, संक्रमण से बचाव के उपाय और नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीण चिकित्सकों से टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने की अपील की।
प्रशिक्षण की जानकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग सुपौल की स्टेट टीम से आरसी समीर कुमार, वीडीसीओ सीकेन्द्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। अधिकारियों ने ग्रामीण चिकित्सकों को टीकाकरण से बचाव वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि समय पर बच्चों का टीकाकरण कराने से कई गंभीर और जानले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.