सुपौल, अप्रैल 12 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की बिलिंग रेवन्यू मैनेजमेंट सिस्टम (आरएमएस) सॉफ्टवेयर से होगी। विद्युत कंपनी ने इस नये सॉफ्टवेयर को अपलोड करने का काम 8 अप्रैल से शुरू कर दिया है। उम्मीद जतायी गई है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो यह काम 24 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद ही ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिजली बिल मिल सकेगा। फिलहाल बिल निर्गत करने का काम बंद है। जिले में लगभग 4 लाख 12 हजार 416 ग्रामीण उपभोक्ता हैं। पहले एनआईसी से बिलिंग होती थी, अब आरएमएस सॉफ्टवेयर से उपभोक्ताओं को बिजली बिल निर्गत किए जाने की तैयारी चल रही है। ईई आलोक कुमार ने बताया कि जिले में बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर और पारदर्शी सेवाओं के लिए मौजूदा बिलिंग सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है। इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प...