सुपौल : गौसपुर-सीतुहर सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल
सुपौल, मई 10 -- करजाइन बाजार, एक संवाददाता। करजाइन बाजार उत्तर चौक के समीप एनएच 106 से निकलकर गौसपुर होते हुए जीतूहर जाने वाली सड़क पर बारिश होते हीं तालाब में तब्दील हो जाती है। कई जगह तो सड़क की हालत इस तरह खराब हो गई है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इससे राहगीर परेशान है। गौसपुर नहर के समीप से लंबी दूरी तक सड़क की स्थिति जर्जर हो चुकी है। यहां से राहगीरों को पैदल चलने में भी काफी परेशानी की सामना करनी पड़ रही है। लोगों को करजाईन बाजार भी आने में काफी मुश्किले हो रही है। इस सड़क पर हर पल हादसे को आमंत्रण दे रहा है। यह भी पढ़ें- बिगड़ी सड़कों की सूरत, पैदल चलना भी मुहाल दो पहिया एवं तीन पहिया वाहन चालक इस रास्ते से चलने से डरते रहते हैं। आए दिन दुर्घटना भी होती रहती है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.