सुपौल, दिसम्बर 1 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन बाजार उत्तर चौक के समीप एनएच 106 से निकलकर गौसपुर होते हुए जीतूहर जाने वाली सड़क पर बारिश होते हीं तालाब में तब्दील हो जाती है। कई जगह तो हालत इस तरह खराब हो गई है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इससे राहगीर परेशान है। गौसपुर सितुहर जाने का मुख्य मार्ग है। इस सड़क से हर रोज हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इस सड़क पर हर पल हादसे को आमंत्रण दे रहा है। दो पहिया एवं तीन पहिया वाहन चालक इस रास्ते से चलने से डरते रहते हैं। आए दिन दुर्घटना भी होती रहती है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई है कि इस सड़क को देख कर कोई समाधान निकाले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.